Nationalबुलंदशहर में धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान शुरू: विभाग संगठन मंत्री बृजेश...

बुलंदशहर में धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान शुरू: विभाग संगठन मंत्री बृजेश कुमार बोले- बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं सनातनी,18 फरवरी तक चलेगा अभियान

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) व बजरंग दल की ओर से पूरे देश में धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान शुरू किया गया है। इसी के तहत अनूपशहर में भी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान चलाया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमित नागर के नेतृत्व में यह अभियान जिला बुलंदशहर में चलाया जा रहा है।

18 फरवरी तक चलेगा अभियान……

बजरंग दल बुलंदशहर के जिला सह संयोजक हर्ष चौहान ने बताया कि धर्म रक्षा निधि अभियान की शुरुआत पूरे देश में 01 फरवरी को की गई जो अभियान 18 फरवरी तक चलेगा। जिला बुलंदशहर सहित पूरे देश भर में हिन्दू धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान से लोग बड़ी संख्या में जुड़कर सहयोग दे रहे हैं। यह अभियान देश व्यापी अभियान के तहत सम्पूर्ण भारत वर्ष में 18 फरवरी तक जारी रहेगा।

साल में एक बार चलाया जाता है अभियान विश्व हिंदू परिषद हिंदू समाज की सेवा,सुरक्षा,संस्कार एवं सांस्कृति धरोहर को समृद्ध करने के लिए विहिप द्वारा अनेक कार्य किए जाते हैं। उसके क्रियान्वयन में धन की आवश्यकता होती है। बताया कि इसके लिए वर्ष में एक बार धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान चलाया जाता है। जिसमें धन एकत्र किया जाता है।

ई खबर मीडिया के लिए गगन की रिपोर्ट

- Advertisement -spot_img

More From UrbanEdge

रायन एज्युकेशन स्कूल, जयपुर ने सीबीएसई कक्षा 10 में 100% परिणाम प्राप्त किया

सभी 22 विद्यार्थियों के अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने...

पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व और सेना के शौर्य के सम्मान में उमड़ा सोनीपत

भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और भाजपा प्रदेश...

राज कुंद्रा ने अश्लील वीडियो मामले पर 3 साल बाद तोड़ी चुप्पी

राज कुंद्रा ने अश्लील वीडियो मामले पर पहली बार...
- Advertisement -spot_img