Site icon shiningbharat.com

रणवीर सिंह ‘ब्रह्मास्त्र 2’ का हिस्सा बनेंगे:फिल्म में रणबीर के पिता ‘देव’ का किरदार निभाएंगे, आलिया और दीपिका भी नजर आएंगी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट-1’ पिछले साल 9 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। अयान मुखर्जी की इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, मौनी रॉय भी नजर आए थे। इस फिल्म की रिलीज के बाद से ही दर्शकों के मन में ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट-2’ को लेकर एक्साइटमेंट है।

ऐसे में अब एक खबर सामने आई है कि फिल्म में रणवीर सिंह ‘देव’ का किरदार निभाते नजर आएंगे। बता दें, फिल्म में ‘देव’ रणबीर कपूर के पिता होंगे।

शाहरुख खान का नाम भी सामने आया था
‘ब्रह्मास्त्र पार्ट-1 शिवा’ के रिलीज के बाद से ही इस फिल्म के पार्ट-2 की खबरें सुर्खियों में थी। फिल्म में ‘देव’ के किरदार के लिए शाहरुख खान, ऋतिक रोशन का भी नाम सामने आया था। इतना ही नहीं रणबीर कपूर के डबल रोल की भी बात की जा रही थी। लेकिन, हाल ही में अब रणवीर सिंह को इस रोल के लिए कंफर्म किया गया है। हालांकि मेकर्स अभी ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट-2’ की स्क्रिप्ट में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग 2025 से शुरू होने की उम्मीद है।

रणवीर ‘डॉन 3’ और ‘बैजु बावरा’ में भी नजर आएंगे
रणवीर सिंह डॉन फ्रैन्चाइजी की फिल्म ‘डॉन 3’ में नजर आएंगे। फरहान अख्तर की डायरेक्शन में बनने वाली यह फिल्म 2025 में रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बैजु बावरा’ में भी दिखेंगे। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।

‘रालिया’ और ‘दीपवीर’ पहली बार एक साथ पर्दे पर दिखेंगे
‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1’ में दीपिका ‘अमृता’ का किरदार निभाती नजर आई थीं। ‘अमृता’ फिल्म में ‘शिवा’ की मां थीं। अब फिल्म में रणवीर सिंह की एंट्री भी कंफर्म कर दी गई है। ऐसे में दिलचस्प बात यह है कि यह पहला अवसर है जब बॉलीवुड के दो ऑफ-स्क्रीन जोड़े- रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे।

Exit mobile version